रुद्राक्ष को धारण करने से क्या होता है ?
साथियों नमस्कार हर हर महादेव जय माँ काली
मैं माँ काली वास्तु ज्योतिष से अमूल्य बात कर रहा हूँ आज मैं आप सभी को बता ने वाला हूँ की रुद्राक्ष क्यो गले मैं धारण करना चाहिए और इसे धारण करने से क्या लाभ होता है आइये जानते है
रुद्राक्ष
RUDRAKSH
ग्रंथों के अनुसार रुद्राक्ष. के जन्मदाता भगवान शंकर हैं। रुद्राक्ष का प्रयोग प्रायः तीन प्रकार से किया जाता है-माला में इसके मनके गूँथकर पहने जाते हैं, इसके
विभिन्न मुखी दानों की पूजा की जाती है। इसके अतिरिक्त रुद्राक्ष का औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता हैं।
रुद्राक्ष के मुख में ब्रह्मा का निवास माना गया है, मध्य भाग में रुद्र (शिव) का तथा पृष्ठ भाग में विष्णु का निवास माना गया है। इस प्रकार रुद्राक्ष भोग और मोक्ष दोनों को देने वाला होता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में रुद्राक्ष की नित्य पूजा की जाती है, वहाँ अन्न, वस्त्र, धन-धान्य आदि किसी वस्तु की कमी नहीं रहती है। उस घर में लक्ष्मी का अटूटवास रहता है। रुद्राक्ष धारण करने वाले को भूत-प्रेत देखकर भय से ही भाग जाते हैं।आप भी इसे धारण कर सकते हैं
आशा है आप को ये जानकारी अच्छा लगा होगा
आइये जानते है रुद्राक्ष धारण करने से क्या लाभ मिलता है
जिस घर में रुद्राक्ष की पूजा की जाती है, वहाँ सदा लक्ष्मी का वास रहता है। रुद्राक्ष कार्य सिद्धि में चालीस दिन में प्रभाव दिखलाता है। रुद्राक्ष अकाल मृत्यु हारी होता है। रुद्राक्षधारी को यमराज का भय नहीं रहता। रुद्राक्ष से दीर्घायु की प्राप्ति होती है। रुद्राक्षधारी को भूत-प्रेत बाधा नहीं होती। रुद्राक्ष धारण करने से ब्रह्म हत्या के महापाप से छुटकारा मिलता है। रुद्राक्ष अनेक शारीरिक व्याधियों का शमन करता है। रुद्राक्ष भोग और मोक्ष दोनों में सहायक है। रुद्राक्ष कुण्डलनी जागरण में सहायक होता है।
ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से आकाश गंगा में अश्विनी, भरणी, कृत्तिका आदि सत्ताइस नक्षत्रों की एक माला होती है। ये सत्ताइस नक्षत्र सुमेरू के सहारे चारों दिशाओं में घूमते हैं। अतएवं 27 नक्षत्र 4 दिशाएँ 108 माणिकाओं की एक नक्षत्र माला आकाश गंगा में बनती है तथा यह नक्षत्र माला सुमेरू पर्वत के सहारे घुमती है, किन्तु कभी भी सुमेरू का उल्लंघन नहीं करती।
अधिक जानकारी के लिए हमारे वेवसाइट पर जा के विजिट कर सकते है
https://maakalivastujyotish. com/
Thanks
Astro Amulya
+91 90295 83242
Maa kali jyotish wastu Mumbai